राज कुशवाह (सोनम का प्रेमी) ने मिलकर एक पेट्रोल कंपनी बना रखी थी
*राज की मां के बैंक खाते में जमा हैं 78 लाख रुपए*
राजा रघुवंशी के भाई का चौंकाने वाला नया खुलासा
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक ऐसा चौकाने वाला खुलासा हुआ है जिन्हें जानकर हर कोई हैरान होगा। राजा के भाई विपिन ने बताया कि सोनम और राज कुशवाह (सोनम का प्रेमी) ने मिलकर एक पेट्रोल कंपनी बना रखी थी जिसमें वह लाखों रुपए का लेन देन करते थे।
राजा के भाई विपिन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विपिन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोनम के भाई गोविंद ने कुछ दिन पूर्व उसे बताया था कि राज कुशवाह और सोनम एक पेट्रोल कंपनी चलाते थे। उस कंपनी का जो खाता खोला था वह राज की मां चुन्नी बाई के नाम से था और इस मामले में उस खाते में क़रीब 78 लाख रुपये रखे हुए हैं और उनमें से कुछ पैसों का लेन देन भी हुआ है। यह कंपनी इन दोनों ने जनवरी में खोली थी। वहीं हवाला के पैसों के सवाल पर विपिन ने बताया कि अगर ये पैसा हवाला का होता तो वह खाते में नहीं आता। वहीं उन्होंने कहा कि हो सकता है ये पैसा राजा के हत्यारों के देने के लिए इस्तेमाल किया गया हो या करना था। हो सकता है कि राज और सोनम ने ये पैसे राजा की हत्या के प्लानिंग के तहत रखें हो। मैं मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में अभी तक सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है जिसमें सोनम, उसका प्रेमी राज उसके तीन दोस्त और इनको मकान दिलाने वाला प्रॉपर्टी ब्रोकर और बिल्डिंग की चौकीदारी करने वाला गार्ड शामिल है।
You may also like: : 21 October 2026 Ke Mukhya Samachar – Aaj Ki 29 Badi Khabrein
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.